इन 4 राशि के लोगों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का दुष्प्रभाव
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहण बुरा परिणाम देने वाला रहेगा। जातक पर तनाव हावी रहेगा। जातक को अपनी सेहत को लेकर सजग रहना चाहिए। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। क्रोध न करें
कर्क
जातक का जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। क्लेश का वातावरण निर्मित रहेगा। आकस्मिक दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
तुला
जातक बहुत सारे कार्य एक साथ करने का प्रयास करेंगे और कोई भी कार्य वक़्त पर पूर्ण ना होने के कारण खुद को असहज महसूस करेंगे। मानसिक शांति भंग होगी।
धनु
आर्थिक रूप से जातक को नुकसान होने के योग हैं। अस्त व्यस्त रहने के कारण मन उदास रहेगा। किसी निकट के रिश्तेदार से विवाद हो सकता है।
वृषभ
जातक का स्वास्थ सामान्य , धन लाभ होने के साथ साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। संतान को शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। घूमने जाने के प्लान को स्थगित करना पड़ सकता है।
मिथुन
अधिक विचार आने के कारण मन व्यथित रहेगा। सिर दर्द की शिकायत रहेगी। आकस्मिक हानि होने के योग है। किसी निकट के व्यक्ति पर भरोसा कर धोखा खा सकते हैं
मीन
कार्य को लेकर जातक का समय भाग दौड़ वाला रहेगा। ना चाहते हुए भी यात्राएं करनी पड़ेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होने के योग है
सिंह
परिवार में धार्मिक माहौल रहने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। पुराने कानूनी मुकदमे में जीत हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी
कन्या
जातक के अटके हुए कार्य पूरे होंगे। सरकारी योजना से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। बुजुर्गो के प्रति आदर सम्मान बढ़ेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें
वृश्चिक
आर्थिक रूप से जातक को लाभ होने के योग है। सलाह दी जाती है कि धन का संचय करने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर लोगों से बात करने से पहले अच्छी तरह सोच समझ कर बात करें
मकर
जातक शांत स्वभाव के कारण सब का ध्यान आकर्षित करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। बच्चों का मन मौज मस्ती की तरफ अधिक रहेगा
कुम्भ
जातक को नये स्त्रोत से लाभ प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आकस्मिक यात्रा के योग है। अन्य प्रेम सम्बन्ध जातक की प्रतिष्ठा में हानि पहुंचा सकते हैं